हजारीबाग वन भूमि घोटाला: विनय सिंह और स्निग्धा सिंह ने झारखंड हाईकोर्ट से लगाई जमानत की गुहार
न्यूज 11 भारत रांची/डेस्क: हजारीबाग डीसी रहने के दौरान IAS विनय चौबे के द्वारा वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े मामले के मुख्य आरोपी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह ने हाईकोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. विनय सिंह और स्निग्धा सिंह ने झारखंड हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका और जमानत याचिका दायर की है. हालांकि, दोनों की जमानत याचिका फिलहाल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं की गई है. बता दें कि, विनय सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं. वहीं, ACB उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश कर रही है. इससे पहले तीन नवंबर को अदालत ने विनय सिंह और स्निग्धा सिंह को बेल देने से इनकार करते हुए दोनों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका और जमानत याचिका खारिज कर दी थी. आपको बता दें कि, IAS विनय चौबे के करीबी माने जाने वाले ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह एसीबी की कांड संख्या 11/2025 में नामजद आरोपी है. ACB के अनुसार, हजारीबाग के सदर अंचल के थाना नंबर 252 में स्थित जमीन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जो विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के नाम पर है. फिलहाल इसपर नेक्सजेन का शोरूम संचालित है. ये भी पढ़ें- औरंगाबाद: रायपुरा गांव में वोट देकर लौट रहे दलित युवक से मारपीट, बस्ती में दहशत का माहौल!