ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकू पानी में कार और स्क

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा: सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में आज दोपहर बाद एक कार और स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई. घटना में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई. 

बताया गया कि टापूडेगा निवासी गीता देवी स्कूटी से एक बच्ची और एक अन्य महिला को लेकर कोनमेजरा की तरफ जा रही थी. इसी क्रम में टुकुपानी के पास सिमडेगा से राउरकेला की तरफ जा रही तेज़ रफ्तार कार रोंग साइड जाकर स्कूटी को जोरदार टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई. घटना में स्कूटी सवार गीता देवी सहित बच्ची और एक अन्य महिला घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं इलाज के दौरान घायल बच्ची संजीता कुमारी की भी मौत हो गई. इसके कुछ देर के बाद तीसरी घायल महिला मंगरी देवी की भी हालत बिगड़ी. जिसके बाद उसे रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: पिपरवार के कनौदा गांव के ग्रामीणों ने पिपरवार जीएम को सौंपा ज्ञापन