झारखंड

तोरहद गांव में ग्रामीणों की बैठक, रोजगार के मुद्दे पर फूटा आक्रोश

मुमताज अहमद/न्यूज़ 11 भारत खलारी/डेस्क: झारखंड ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में बेंती पंचायत के तोरहद गांव के ग्रामीणों एवं युवाओं की बैठक हुई. बैठक में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलने के मुद्दे पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई.ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में संचालित विभिन्न निजी कंपनियों और रोड सेल में आज तक गांव के लोगों को किसी प्रकार का रोजगार नहीं मिला है. ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय लोगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जबकि रोजगार के अवसरों पर बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है. ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि वर्तमान में संचालित रोड सेल अथवा भविष्य में आने वाली किसी भी कंपनी द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया, तो वे शांत नहीं बैठेंगे और अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने को बाध्य होंगे. 

बैठक के दौरान युवाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया. युवाओं ने कहा कि क्षेत्र के सभी प्रभावित गांवों के बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी स्थानीय लोगों की अनदेखी की गई, तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा. बैठक में झारखंड ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष बालेश्वर गंझू उर्फ सरकार, कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार सहित पवन गंझू, लालदेव गंझू, अविनाश भोगता, रोहित गंझू, जगमोहन कुमार, रोहन गंझू, विजय गंझू, रघु कुमार, जुगेश कुमार, मुकेश कुमार, महेश गंझू, अरुण कुमार, उशु कुमार, मनोज कुमार, सुलेंद्र कुमार, विक्रम कुमार समेत अन्य ग्रामीण शामिल थे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा के हासनदाग बालू घाट का SDM ने किया औचक निरीक्षण, बालू उठाते मिले दर्जनों ट्रैक्टर