बरका सयाल क्षेत्र स्थित भुरकुंडा सेंट्रल सौंदा रीज

भुरकुंडा में विजलेंस टीम की छापेमारी, सीसीएल कर्मी अरुण सिन्हा से कर रही पूछताछ

सागर कुमार/न्यूज11 भारत भुरकुंडा/डेस्क: बरका सयाल क्षेत्र स्थित भुरकुंडा सेंट्रल सौंदा रीजनल वर्क शॉप में विजिलेंस की टीम ने अपनी दबीश दी है. इस बीच दर्जनों की संख्या में चार कार पर सवार होकर पहुंची विजिलेंस टीम ने रिजनल वर्कशॉप में कार्यरत अरूण सिन्हा को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया. सूत्रों के अनुसार अरूण सिन्हा द्वारा दशरथ मांझी नामक व्यक्ति से ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम से नगद राशि लिया जा रहा था. उसी दौरान रंगे हाथ विजलेंस टीम ने अरूण सिन्हा को धर दबोचा. वहीं विजलेंस टीम की छापेमारी से फिर एक बार बरका सयाल में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें- जांच के लिए RSS दफ्तर पहुंची ATS की टीम, खंगाला जा रहा सीसीटीवी फुटेज