मनोहरपुर के पुराना लकड़ी डिपो के समीप स्थित अंग्रे

मनोहरपुर में अंग्रेजी शराब दुकान पर हंगामा, बोतलों से हमला, दो घायल

न्यूज11 भारत  मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर के पुराना लकड़ी डिपो के समीप स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में रविवार को शराब को लेकर जमकर हंगामा हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि शराब दुकानदार और ग्राहक के बीच मारपीट की नौबत आ गई. मिली जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर शराब की बोतलों से हमला कर दिया. इस घटना में नंदपुर निवासी ग्राहक बबलू महतो के माथे पर गंभीर चोट आई, जबकि शराब दुकानदार रिंटू कुमार के दाहिने हाथ में गंभीर चोटें लगी हैं. घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी.