झारखंड

केन्द्रीय रक्षा राज्य मत्री संजय सेठ ने पद्म भूषण और पूर्व लोकसभाध्यक्ष कड़िया मुंडा को 90वें जन्मदिन की दी बधाई

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  पद्म भूषण से सम्मानित और खूंटी के पूर्व सांसद तथा लोकसभा के उपाध्यक्ष रहे कड़िया मुंडा को उनके 90वें जन्मदिन पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मत्री संजय सेठ ने खूंटी स्थित आवास पर जाकर बधाई दी है.  इस सम्बंध में संजय सेठ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा. पद्म भूषण से सम्मानित और खूंटी के पूर्व सांसद तथा लोकसभा के उपाध्यक्ष रहे और हम सबों के अभिभावक कड़िया मुंडा जी के  90वें जन्मदिन की अवसर पर आज उनके आवास  खूँटी  जाकर जन्मदिन की बधाई दी एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की   एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर खूंटी जिला के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग के चट्टी बरियातू में हाइवा में आगजनी करने और गोलीबारी करने के मामले में राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी