झारखंड
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की मुलाकात
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने ऑड्रे हाउस रांची में आगामी 01 से 03 मई 2026 तक आयोजित होने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026 में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया.