झारखंड

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन, दिल्ली के लिए हुए रवाना

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पुरुलिया से रांची पहुंचे, जहां उनका आगमन बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हुआ. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हुए. रांची आगमन पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और विधायक नवीन जायसवाल एयरपोर्ट पर मौजूद रहे. हालांकि, अमित शाह एयरपोर्ट से बाहर नहीं आए और अंदर से ही विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए.  ये भी पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ट्रेजरी घोटाले को लेकर CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, CBI जांच कराने की रखी मांग