झारखंड
दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, बाल बाल बचे लोग, दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा-छत्तीसगढ़ सड़क पर सदर थाना क्षेत्र के पूरनापानी के पास एक अनियंत्रित ट्रक एक दुकान में घुस गई. घटना में लोग बाल-बाल बच गये. बताया गया कि श्रवण कुमार यादव नामक चालक छत्तीसगढ़ के रायपुर से ट्रक लेकर रांची जा रहा था. इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के पुरनापानी के पास वह ट्रक को सड़क किनारे खड़ी कर चाय नाश्ता करने रुका. इसी क्रम में खड़ी ट्रक का हैंड ब्रेक छूट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर लुढ़कता हुआ पास के एक दुकान में घुस गया. घटना के वक्त दुकान बंद था. जिसकर लोग बाल बाल बच गए. दुकान खुली रहने से बड़ा हादसा हो जाता. घटना में दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.
यह भी पढ़ें: सिमडेगा में बढ़ती गर्मी के मद्देनजर बदली गयी स्कूल टाइमिंग, बच्चों को मिलेगी राहत