गुमला में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा र

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

न्यूज11 भारत गुमला/डेस्क: गुमला में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के कोना टोली गांव का है जहां एक युवक के बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई.

पीड़ित सागर लोहरा ने इस संबंध में बुधवार की दोपहर 2 बजे गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. सागर ने बताया कि बुधवार की सुबह उसके मोबाइल पर बैंक खाते से पांच हजार रुपये निकासी का संदेश प्राप्त हुआ. मैसेज देखकर वह हैरान रह गया क्योंकि उसने स्वयं किसी प्रकार का लेन-देन नहीं किया था. खाते से रुपये कटने की जानकारी मिलने के बाद उसने तत्काल बैंक से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली. बैंक से निकासी की पुष्टि होने पर वह गुमला थाना पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई.

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है. साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन से सावधान रहें तथा बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें.

यह भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना