ट्रक और ऑटो में जोरदार टक्कर में दो की घटनास्थल पर मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती, सड़क जाम
मिथलेश कुमार/न्यूज11 भारत
बेरमो/डेस्क: बोकारो रामगढ़ एन एच 23 के चरगी घाटी स्थित रजरप्पा मोड के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे स्थानीय पेटरवार के अस्पताल में भर्ती कराया गया. चरगी घाटी में दो गाड़ी के आपस में जोरदार टक्कर हो गई. वहीं लोगो के द्वारा बताया गया की दोनों गाड़ी के आपस में टक्कर होने से टाटा 709 गाड़ी नम्बर जे एच 01एफ ओ 5237 के ड्राइवर गाड़ी में ही बुरी तरह से फंस गया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गया. वहीं पेटरवार से गोला जा रहे एक सवारी टेम्पू (ऑटो) भी इस दोनों गाड़ी के टककर में आ गया जिसमें बैठे सवारी में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये वहीं कुछ घ्यालो को समुदायिक सवस्थ केंद्र पेटरवार लाया गया जिसमें दो महिला व एक तीन वर्ष की मिस्टी बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई है. वहीं इस टक्कर में टेम्पू ड्राइवर रबिन्द्र महतो का दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गया.
दुर्घटना की सूचना पर पेटरवार पुलिस घटनास्थल में पहुंचकर गाड़ी में फंसे ड्राइवर को जेसीबी की मदद से केबीन से बाहर निकाला गया. दुर्घटना के बाद रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया. वहीं घायलों का पेटरवार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिये रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यहां बराबर दुर्घटना होते रहता है पुलिस के द्वारा सिर्फ छोटे गाड़ियों का चेकिंग होता है बड़े गाड़ियों का कभी चेकिंग नहीं होता जिसके कारण यहां बार-बार ऐसी घटनाएं होती है. इनका मांग है कि ऑटो चालक कभी गरीब घर से था इसलिए जो सरकारी प्रावधान है उसके अनुसार इनका मुआवजा मिलना चाहिए जिससे उनके छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश और पढ़ाई लिखाई हो सके.
दुर्घटना के संबंध में पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा ने बताया कि घटना में ऑटो ड्राइवर एवं एक ट्रक ड्राइवर की मौत हुई है. घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. लोगों को समझा कर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: गोमिया में स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन