रांची से गायब दो बच्चे सकुशल बरामद, पुलिस की सतर्कता से बड़ी कामयाबी
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची के इस्लामनगर इलाके में दो बच्चों के अचानक गायब होने से इलाके में दहशत फैल गई थी. जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय समर और 10 वर्षीय सदफ अचानक घर से गायब हो गए. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई.
मौके पर सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, कोतवाली डीएसपी और सदर डीएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे. पुलिस ने पूरे इलाके में सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की. जांच में पता चला कि दोनों बच्चे कांटाटोली स्थित अपने एक दोस्त के घर चले गए थे. बच्चों की सकुशल बरामदी रांची पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. पुलिस ने बताया कि ऐसे मामलों में त्वरित प्रतिक्रिया और सतर्कता से ही बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है. परिजन और इलाके के लोग पुलिस की इस कार्रवाई से राहत महसूस कर रहे है.
यह भी पढ़े: ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने चांडिल डैम से जुड़े हुए विस्थापितों का मुद्दा सदन में उठाया