झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत गुमला/डेस्क: कामडारा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लडकियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों लोंगा निवासी अनमोल डुंगडुंग (20), सुरेंद्र साहू (35), धरमजीत चीक बड़ाइक (28) तथा जरीकेला निवासी सोनू बड़ाईक (22) को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

वही दोनों नाबालिक छात्राओं का गुरुवार की शाम 7:00 बजे मेडिकल कराया गया पुलिस के अनुसार दोनों पीड़िताएं एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात लौट रही थी. इसी दौरान आरोपी वाहन से पहुंचे और उन्हें जबरन एक एकांत स्थान की ओर ले गए, जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद घटना स्थल से फरार हो गए. पीड़ित पक्ष द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच की प्रक्रिया कानून के अनुरूप तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है और दोषियों को सख्त सज़ा दिलाने के लिए ठोस साक्ष्य जुटाए जा रहे है.

यह भी पढ़े: गुमला: नवा टोली में एक जंगली हाथी ने दो किसानों के घर को किया क्षतिग्रस्त, परिवार ने भाग कर बचाई जान