झारखंड

JBVNL के दो जीएम का हुआ तबादला, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

न्यूज11 भारत  रांची/डेस्क: आज की बड़ी खबर  झारखंड के बिजली वितरण निगम से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बिजली वितरण निगम के दो जीएम रैंक के अफसरों का तबादला किया गया है. जीएम श्रवण कुमार को मेदिनीनगर एरिया बोर्ड का जीएम बनाया गया है. वहीं दूसरे जीएम रैंक के अफसर सुनील कुमार का तबादला मुख्यालय में किया गया है. उन्हें मुख्यालय में महाप्रबंधक तकनीकी के पद पर पदस्थापित किया गया है. इस बात की जानकारी बिजली वितरण निगम ने आदेश जारी करते हुए दी है.

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'असुरक्षित बहन बेटियां...'