झारखंड

टोटों में सीआरपीएफ 174 बटालियन के मालवाहक ट्रक पलटने से दो जवान घायल, रांची रैफर

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोटों थाना क्षेत्र में मालवाहक 409 गाड़ी पलटने से सीआरपीएफ 174 बटालियन के दो जवान घायल हो गए. घायलों में 56 वर्षीय अंतर्यामी गिरि और 39 वर्षीय राजेंद्र सिंह शामिल हैं. जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर दोनों एक माल वाहक 609 गाड़ी में जवानों का समान लेकर रोआम कैम्प जा रहे थे. रास्ते में टोंटो थाना क्षेत्र में एक तिरछी मोड़ पर अचानक मालवाहक ट्रक पलट गयी, जिससे दोनों जवान घायल हो गए.घटना की सूचना मिलते ही चाईबासा से पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तत्काल घटनास्थल रवाना हो गए. बाद में दोनों घायलों को घटना स्थल से उठाकर टोंटो पीएसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया.

सदर अस्पताल में भी चिकित्सकों ने उपचार करने के बाद रांची रेफर कर दिया है. दोनों को हाथ, पैर और सिर में चोट लगी है. उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं, उनके इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर बुंडू में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शिव बरात से गूंजा नगर