नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में ट्रायल फेस कर रहे दो आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में ट्रायल फेस कर रहे दो आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी हुए. पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने आरोपी उस्मान अंसारी और इमरान अंसारी को साक्ष्य के अभाव में बरी किया. मामला चान्हों थाना क्षेत्र का है. 11 अप्रैल 2022 की रात नाबालिग पीड़िता के मोबाइल पर एक फोन आया था. पीड़िता फोन करने वाले को पहचानती थी. इसी दौरान पीड़िता घर से बाहर निकली तो तीन लड़के खड़े थे. तीनों पीड़िता के गर्दन और मुंह दबाकर सुनसान जगह पर ले गए, जहां तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि घटना के बारे में किसी को बताएगी तो काटकर कुआं में फेक देंगे. इतना ही नहीं, पीड़िता के पिता पर ट्रक चढ़ाकर मार देने की भी धमकी दी थी. जिसके कारण डरी सहमी पीड़िता ने घटना की जानकारी तुरंत परिजनों को नहीं दी. कुछ दिन बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जिसमें एक नाबालिग आरोपी था. ये भी पढ़ें- प्रतिबंधित संगठन TSPC के उग्रवादी महेंद्र गंझू को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी बेल