झारखंड

बागबेड़ा में ब्रह्मेश्वर मुखिया की शहादत को किया जाएगा नमन, मोटरसाइकिल रैली का आयोजन

न्यूज11 भारत जादूगोड़ा/डेस्क: किसानों का मसीहा ब्रह्मेश्वर  मुखिया का  14 वा  शहादत दिवस  कल सोमवार को  श्री कृष्णा मेमोरियल भवन बागबेड़ा मे मनाया जाएगा. कार्यक्रम संध्या चार बजे  श्री कृष्णा मेमोरियल संघ  बागबेड़ा में भव्य  मोटरसाइकिल  रैली निकाली जाएगी व बागबेड़ा के विभिन्न मुहल्लों से गुजरते हुए वापस  लौटेगी जहां उनकी शहादत व शौर्य को नमन किया जाएगा. 

यह  जानकारी  ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, दीपू सिंह ( कदमा मंडल अध्यक्ष) कोषाध्यक्ष श्री निवास कुमार,संजीव सिंह ( बागबेड़ा अध्यक्ष) जय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर दी. उन्होंने  कहा कि किसानों का मसीहा  ब्रह्मेश्वर  मुखिया पहली जून 2012 में  अहले सुबह टहलने के क्रम में गोलियों से  छलनी कर दिया गया था जबकि वे  अपनी  जमीन  व परिवार के रक्षार्थ के लिए रणबीर सेवा का गठन कर  अपने भूमिहार समाज को नक्सलवाद से क्षेत्र  व समाज की मुक्त किया था.

यह भी पढ़ें: तोरहद गांव में ग्रामीणों की बैठक, रोजगार के मुद्दे पर फूटा आक्रोश