झारखंड

Train Accident: बिलासपुर में मालगाड़ी के उपर चढ़ा पैसेंजर ट्रेन, 6 लोगों की मौत

न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लालखदान के पास एक बड़ा रेल हादसा होने की दर्दनाक खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि पैसेंजर ट्रेन व मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई है. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है. इस हादसे में 6 की मौत व 12 से अधिक लोगों की घायल होने की जानकारी मिल रही है. अचानक से ट्रेन के कई डिब्बे अचानक से नीचे उतर जाने से ये हादसा हुई है. रेलवे प्रशासन ने इसे लेकर तुरंत रेस्क्यू टीम व मेडिकल युनिट को मौके पर भेजा है. हादसे के बाद पूरे रूट में ट्रेन परिचालन ठप हो गया है. इस हादसे में मृतक को परिजन को 10 लाख व गंभीर रुप से घायल यात्री को 5 लाख मुआवजा के रुप में देने का एलान किया गया है. वहीं साामन्य रुप से घायल यात्री को 1 लाख रुपए अनुदान राशि देने की बात की गई है. घायलों को फिलहाल एक नीजि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. दुर्घटना के बाद रेलवे व जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गई इसके बाद से राहत व बचाव कार्य शुरु की गई. 

यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी की गई है. बिलासपुर – 7777857335, 7869953330 चांपा – 8085956528 रायगढ़ – 9752485600 पेंड्रा रोड – 8294730162 कोरबा – 7869953330 उसलापुर - 7777857338