खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत
न्यूज़11 भारत खूंटी/डेस्क: खूंटी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई. यह घटना खूंटी सदर थाना क्षेत्र के रेमता डैम में हुई, जहां रांची निवासी विवेक राज अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था. बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान विवेक गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही रांची से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. टीम ने डैम में सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक के शव को बरामद किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक विवेक राज, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा में तैनात विशेष शाखा के आरक्षी ओमकार नाथ का इकलौता पुत्र था. ये भी पढ़ें- झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार