मेन रोड की जाम समस्या पर प्रशासन रेस, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने दुकानदारों के साथ की अहम बैठक
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र मेन रोड में लगातार बढ़ रही यातायात समस्या को लेकर प्रशासन ने पहल तेज कर दी है. इसी कड़ी में ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने मंगलवार को मेन रोड के दुकानदारों और व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने को लेकर दुकानदारों को निर्देश दिया.
पार्किंग व्यवस्था सुधारने पर विशेष फोकस बैठक के दौरान ट्रैफिक एसपी ने दुकानदारों को पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग और दुकानों के सामने अतिक्रमण जाम की बड़ी वजह बन रहे हैं. ऐसे में सभी व्यापारियों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा. दुकानदारों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे सड़क पर बनाई गई सफेद पट्टी के भीतर ही अपनी दुकानें और सामान लगाएंगे. ट्रैफिक एसपी ने स्पष्ट किया कि बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल, IAS अविनाश कुमार को मिला कार्मिक विभाग का अतिरिक्त अस्थायी प्रभार