44 डिग्री की गर्मी में भी कूल रहेंगे ट्रैफिक जवान! रांची पुलिस को मिली 'AC जैकेट'.. अंदर तक देगी हवा
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: भीषण गर्मी और लगाता बढ़ते तापमान के बीच अब रांची ट्रैफिक पुलिस के जवानों को बड़ी राहत मिली हैं. सड़क पर घंटों धूप में खड़े रहकर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पहली बार खास 'कूलिंग जैकेट' यानी पोर्टेबल एसी जैकेट की शुरुआत की गई हैं. 44 डिग्री तक पहुंच रहे तापमान में यह जैकेट जवानों के लिए किसी राहत भरी ठंडी हवा से कम नहीं मानी जा रही.
सड़क पर ड्यूटी अब हुई थोड़ी आसान झारखंड में इन दिनों गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया हैं. पलामू, गढ़वा, चतरा और रांची समेत कई जिलों में तापमान लगातार 40 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हो रही थी, जिन्हें घंटों चौराहों पर खड़े होकर ट्रैफिक कंट्रोल करना पड़ता हैं. तेज धूप, लू और लगातार निकलते पसीने के कारण कई जवानों की तबीयत भी खराब हो रही थी. इसी समस्या को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने एक नया प्रयोग शुरू किया हैं.
क्या है ये 'AC जैकेट'? यह कोई सामान्य जैकेट नहीं बल्कि एक मिनी पोर्टेबल कूलिंग सिस्टम हैं. जैकेट के अंदर छोटे इनबिल्ट फैन लगाए गए है, जो लगातार हवा को सर्कुलेट करते रहते हैं. इससे शरीर के आसपास ठंडी हवा बनी रहती है और गर्मी का असर काफी कम महसूस होता हैं. जैकेट पहनने वाले जवानों का कहना है कि तेज धूप में भी अब पहले जैसी बेचैनी और घुटन महसूस नहीं हो रही. पसीना जल्दी सूख जाता है और शरीर ज्यादा देर तक ठंडा बना रहता हैं.
पावर बैंक से चलेगी 8 घंटे तक इस हाईटेक जैकेट की सबसे खास बात इसकी बैटरी बैकअप हैं. इसे पावर बैंक से भी चलाया जा सकता है और एक बार फुल चार्ज होने पर यह करीब 8 घंटे तक लगातार काम करती है यानी जवान अपनी पूरी शिफ्ट के दौरान इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा जैकेट में इस्तेमाल कपड़ा SPF-50 प्रोटेक्शन वाला है, जो तेज धूप और UV किरणों से शरीर को बचाने में मदद करता हैं.
सिर्फ गर्मी से बचाव ही नहीं सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया हैं. जैकेट पर रिफ्लेक्टिव रेडियम स्ट्रिप्स लगाई गई है, जिससे रात के समय भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी आसानी से दिखाई देंगे. इससे सड़क हादसों का खतरा भी कम होगा.
फिलहाल 5 जवानों पर हो रहा ट्रायल रांची ट्रैफिक पुलिस ने अभी 5 कूलिंग जैकेट ट्रायल के तौर पर जवानों को दी हैं, इन्हें शहर के अलग-अलग व्यस्त चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी इस्तेमाल कर रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि अगर यह प्रयोग सफल रहा और जवानों को राहत मिली तो आगे और पुलिसकर्मियों को भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
गर्मी से राहत के लिए प्रशासन अलर्ट भीषण गर्मी को देखते हुए सिर्फ पुलिस विभाग ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संस्थाएं भी एक्टिव हो गई हैं. रांची में कई जगहों मोबाइल ई-रिक्शा के जरिए राहगीरों और स्कूली बच्चों को मुफ्त पानी बांटा जा रहा हैं. वही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हीटवेव जारी रहने की चेतावनी दी हैं. वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हीटवेव जारी रहने की चेतावनी दी हैं. 27 मई से पहले रात मिलने की संभावना बताई गई हैं. अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए अलग बेड और जरुरी सुविधाएं तैयार रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं.
बदलती गर्मी के बीच नई तकनीक का सहारा लगातार बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम के बीच अब टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल लोगों ओ राहत देने में मददगार साबित हो रहा हैं. रांची ट्रैफिक पुलिस की यह 'AC जैकेट' पहल ने सिर्फ जवानों की सेहत बचाने की कोशिश है बल्कि भविष्य में दूसरे राज्यों के लिए एक नया मॉडल बन सकती हैं.
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: कहीं धूप तो कहीं बारिश.. झारखंड में मौसम का दोहरा वार, आज रांची में बरसेंगे बादल!