झारखंड

टोकलो थाना पुलिस और उत्पाद विभाग ने ध्वस्त की अवैध शराब भट्टी, 1600 किलो जावा महुआ जब्त, 40 लीटर देसी शराब बरामद

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना अंतर्गत माली साई में नशा के विरुद्ध उत्पाद विभाग और टोकलो थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया.

कार्रवाई के मुख्य बिंदु

  • 1600 किलो जावा महुआ जब्त कर नष्ट किया गया
  • 40 लीटर चुलाई देसी शराब बरामद
  • 5 अवैध शराब भट्टियों को मौके पर ही ध्वस्त किया गया

टोकलो थाना प्रभारी के नेतृत्व में चली इस छापेमारी में उत्पाद विभाग की टीम भी शामिल रही. नशा के अवैध कारोबार के खिलाफ जिले में लगातार अभियान जारी है.

यह भी पढ़ें: चंदवा में पुलिस की बड़ी सफलता, 140 किलो गांजा के साथ ट्रक जब्त, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई