झारखंड

देवरी केगरंग टोला में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ठप, पोल से तार गिरने पर ग्रामीण परेशान

नीरज कुमार साव/न्यूज11  भारत

देवरी/डेस्क:  देवरी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम लगभग 6तेज आंधी और बारिश के कारण ग्राम गरंग टोला में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई. तेज तूफान के दौरान पेड़ गिरने से पोल से बिजली का तार जमीन पर गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है हाई वोल्टेज बिजली तार जमीन पर गिरा है, जिससे खतरा और बढ़ गया है. तार गिरने के बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. अंधेरा छा जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द मरम्मत की मांग की है. लोगों का कहना है कि जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो परेशानी और बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: एसपी कुमार गौरव ने मुख्य धारा में लौटे 9 नक्सली और उनके परिजनों से बैठक कर किया सीधा संवाद