झारखंड

झारखंड BJP के तीन वरिष्ठ नेता दिल्ली रवाना, राज्यसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक में होंगे शामिल

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड भाजपा के तीन नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं. क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू दिल्ली में आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे. राज्यसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है. राज्यसभा उम्मीदवार के चयन को लेकर संभावित नामों की सूची पर चर्चा होगी और नेताओं की राय ली जाएगी. प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से प्राप्त फीडबैक के आधार पर BJP की केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी.

यह भी पढ़ें- 8 और 9 जून को Indian Youth Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का दो दिवसीय झारखंड दौरा प्रस्तावित