बहरागोड़ा सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन घायल, माटिहाना फ्लाईओवर के समीप हुई दुर्घटना
गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना फ्लाईओवर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के पाईकआबीं गांव निवासी तपन मुर्मू (उम्र 22 वर्ष )गोपाल मुर्मू (उम्र 18 वर्ष) तथा महिला सोमवारी मुर्मू बुरी तरह से घायल हो गये. मिली जानकारी के तीनों घायल एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहरागोड़ा के पुरनापानी स्थित अपने रिश्तेदार घर से अपने घर वापस लौट रहे थे.उसी दरमियांन माटिहाना फ्लाईओवर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग खड़े एक वाहन के पीछे बाइक टकरा जाने से तीनों बुरी तरह से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा प्रदत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. जहां तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार पश्चात उच्च चिकित्सा हेतु रेफर कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: शहर में गुंडों के सहारे शासन करना चाहते लोग - रघुवर दास