झारखंड

झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति, प्रो. राजीव मनोहर बने DSPMU के वाइस चांसलर

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटीज़ एक्ट के तहत गवर्नर-कम-चांसलर ने झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति कर दी है. इसको लेकर राजभवन से अधिसूचना जारी कर दी गई है. डॉ इला कुमार को जमशेदपुर वूमेन'स यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है. अभय सिंह झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बनाए गए हैं. वहीं, राजीव मनोहर को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी का  कुलपति बनाया गया है.  ये भी पढ़ें- निर्विरोध महागामा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चुने गए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निलेश कुमार सिंह