झारखंड

चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर बाइक व स्कूटी की टक्कर में तीन घायल, एक को किया गया रिम्स रेफर

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क:  थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर दोड़ाका पुल के समीप शनिवार शाम बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में रोशन कुमार (पिता- मनोज कुमार साव, निवासी- कुजरी चंदवा), अनुज कुमार (पिता- प्रमोद कुमार गुप्ता, निवासी- कुसुमटोली चंदवा) तथा दिलीप लोहरा (निवासी- कंचन नगरी चंदवा) शामिल हैं.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को चंदवा पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रोशन कुमार को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.

यह भी पढ़ें: डॉक्टरेट उपाधि मिलने पर स्वाति राय का सम्मान, राजगंज इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ समारोह