घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल
पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा पुलिस ने रंगदारी मांगने एवं मारपीट करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप उरांव (22), प्रेम उरांव (23) एवं मुकेश उरांव (24) के रूप में हुई है. तीनों देवाकी कुसुमटोली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 फरवरी, सोमवार की रात देवाकी कुसुमटोली गांव में चल रहे विद्युत निर्माण कार्य में लगे कर्मियों से आरोपियों ने हथियार के बल पर ₹50,000 की रंगदारी की मांग की. जब कर्मियों ने रंगदारी देने से इनकार किया तो तीनों ने उनके साथ मारपीट की. घटना की सूचना कार्य कर रहे कर्मियों द्वारा तत्काल घाघरा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक पूछताछ एवं कागजी कार्रवाई के बाद गुरुवार को सभी को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित