झारखंड

रांची के कांके थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, तीन बंद पड़े घर से उड़ाये सोना-चांदी के जेवरात सहित नकद

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची के कांके थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है. चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाया है. तीन घरों के दरवाजे को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. जिन घरों को चोरों ने निशाना बनाया, वो घर बंद था. जानकारी के अनुसार अजित कुमार यादव छठ पूजा के दौरान घर बंद कर गांव गए थे.शंकर यादव घर बंद कर उड़ीसा के पूरी गए थे. आनंद राय भी छठ के मौके पर घर बंद कर के गए थे. तीनों घरों से सोना-चांदी के जेवरात सहित नकद और कीमती सामान की चोरी हुई है. इलाके में चोरी लगातार घटना से स्थानीय लोग नाराज है. लोगों का कहना है कि इलाके में पेट्रोलिंग नहीं होने से चोरी की घटना बढ़ी है. ये भी पढ़ें- बोकारो में IRB जवान की गोली मारकर हत्या, मामूली विवाद बना जानलेवा, आरोपी फरार