झारखंड

रांची के कोकर में घर में चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, जमकर हुई पिटाई

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी के कोकर स्थित सुभाष चौक इलाके में दिनदहाड़े चोरी की एक घटना सामने आई, जहां एक युवक को घर में घुसकर चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. बंद पड़े एक घर को निशाना बनाकर आरोपी अंदर घुसा था. संदेह होने पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और मौके पर ही उसकी पिटाई कर दी. बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया.  ये भी पढ़ें- कथित ISIS मॉड्यूल से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, गिरफ्तार आरोपी उमर बहादुर की जमानत याचिका खारिज