झारखंड

लाल किला में गूंजा जनजातीय संस्कृति का स्वर, देशभर से पहुंचे लाखों लोग

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज दिल्ली के प्राचीन लाल किला में आयोजित जनजातीय संस्कृत समागम में सम्मिलित हुए. आज के इस समागम में देश भर के लाखों जनजाति समाज के भैया बहन शामिल हुए. संजय सेठ ने कहा आज देश भर के जनजातीय बंधु दिल्ली में एकत्रित होकर भारत की संस्कृति विविधता और एकात्मता का संदेश दिया.

आज के इस कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे. साथ ही जनजातीय समाज के देश भर के सभी वरिष्ठ नेताओं की भी उपस्थिति रही. वही झारखंड से भी हजारों जनजाति समाज के भैया बहन इस समागम में सम्मिलित हुई.

यह भी पढ़ें: SSB के नेतृत्व में हजारीबाग में निकली फिटनेस रैली, जवानों और युवाओं ने की साइकिलिंग