झारखंड

रांची के मोरहाबादी में गाड़ी में हुए एक व्यक्ति के मौत मामले सच आया सामने, जांच में हुआ खुलासा

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी में गाड़ी में हुए एक व्यक्ति के मौत मामले में अब सब सच निकल के सामने आ गई है. इस मामले को लेकर चल रही जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक अपने भतीजा AC सुनील के साथ घूमने के लिए खूंटी से रांची आया था. जहां गाड़ी में बैठे-बैठे उसकी तबीयत खराब हो गई थी और अचानक से उनकी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक व्यक्ति चंद्रमोहन किसी भी चुनाव कार्य से नहीं जुड़ा हुआ था. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर वैभव को सीएम आवास में मुख्यमंत्री और TATA ने किया सम्मानित, इन खिताब से नवाजे गए सूर्यवंशी