मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने मतदाता सूच

2026 के मतदाता सूची में मतदाताओं की कुल संख्या 2,64,63,236, झारखंड निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) के तहत झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से सम्बंधित एक डाटा जारी किया है. उसके अनुसार 2026 के मतदाता सूची में मतदाताओं की कुल संख्या 2,64,63,236 है. इसके अलावा भी निर्वाचन आयोग ने निम्नलिखित डाटा जारी किया है-

(A). मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराने की कुल संख्या–2,64,36,310 ( 99.90%) (B). मतदाताओं द्वारा भरे हुए एवं हस्ताक्षर किए हुए इन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन की अबतक कुल संख्या (इन मतदाताओं का नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाले ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल)–2,15,91,889

(C). वापस प्राप्त नहीं होने वाले इन्यूमरेशन फॉर्म की कुल संख्या–35,38,762

I.    मृत मतदाताओं की कुल संख्या–7,10,090 (2.68%) II.    पता लगाने योग्य नहीं/ अनुपस्थित मतदाताओं की कुल संख्या–10,43,441 (3.94%) III. स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की कुल संख्या–13,82,101 (5.22%) IV.    अन्य स्थानों पर पहले से ही नामांकित मतदाताओं की कुल संख्या–3,68,425 (1.39%) V.    इन्यूमरेशन फॉर्म हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या–34,705 (0.13%)

(D). इन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइजेशन की  कुल संख्या–2,51,30,651 (94.96%)

यह भी पढ़ें: JPSC–JSSC भर्ती घोटालों पर कांग्रेस और CJP की चुप्पी युवाओं के साथ विश्वासघात, राहुल गांधी दें जवाब - दीपक प्रकाश