सिस्टा सीएचपी शाखा कमेटी का हुआ पुर्नगठन, मनोज तुरी अध्यक्ष व जय किशोर मुंडा को बनाया गया सचिव
मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: पिपरवार :कोल इंडिया एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन सिस्टा पिपरवार क्षेत्रिय समिति के द्वारा केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर पिपरवार क्षेत्र के सीएचपी/सीपीपी परियोजना शाखा कमेटी का पुनर्गठन किया गया है.सिस्टा के क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद मुंडा एवं क्षेत्रीय सचिव कामेश्वर राम की उपस्थिति में आपसी सहमति से सीएचपी/सीपीपी परियोजना शाखा कमेटी का गठन किया गया है.नवगठित 31 सदस्यीय कमेटी में अध्यक्ष मनोज तुरी,उपाध्यक्ष नरेश गंझू, सचिव जय किशोर मुंडा, उपसचिव करण गंझू, कोषाध्यक्ष बसंत कुमार, संगठन सचिव मंजू देवी एवं गीता कुमारी को बनाया गया.साथ ही बालकन्त उरांव,भारत गंझू,रमेश कुमार,भदवा गंझू,जगदीश उरांव,शिवनाथ भुईयां,बिगन भुईयां,रतन गंझू,अशरीफा उरांव,बरतो भोक्ता,नरेंद्र उरांव,अनिल उरांव,मंटू मुंडा,दीपक राम,रतन गंझू, रिझु गंझू,मंगरा गंझू,तेतरा उरांव सहित दर्जनों लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है.नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद मुंडा,क्षेत्रीय सचिव कामेश्वर राम, बाबुलाल राम सहित अन्य लोगो ने माला पहनाकर स्वागत किया.इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यों की समस्याओं का समाधान करने सहित संगठन के उद्देश्य नीति व सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया.
यह भी पढ़ें: चान्हो बाजार टांड में कांग्रेस का दावत-ए-इफ्तार, बंधु तिर्की हुए शामिल