झारखंड
सचिवालय सेवा संघ ने की मंत्री की सख्ती की सराहना, लेकिन बेहतर कार्य माहौल की मांग भी उठी
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद द्वारा विभाग में जाकर कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने और सख्ती बरतने की पहल की सराहना की है. हालांकि, संघ ने इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए कार्यालयों में बेहतर और अनुकूल कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई है.