चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों

राजगंज के आरबीबी उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, रोहित कुमार तिवारी बने अध्यक्ष

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: बुधवार को राजगंज स्थित आर.बी.बी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुआ. चुनाव प्रक्रिया माननीय मुखिया श्रीमती बंदना बारूई की उपस्थिति तथा पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी पवन कुमार पांडे (संकुल पीएम श्री मध्य विद्यालय, राजगंज बालक) की देखरेख में आयोजित की गई.

इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि एवं समाजसेवी अजय राम बारुई, आशीष अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष टेकलाल महतो, पूर्व उपाध्यक्ष नेहा चौरसिया तथा सदस्य सदानंद झा भी शामिल हुए. चुनाव में भाग लेने के लिए विद्यालय के आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंचे.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. चुनाव के बाद रोहित कुमार तिवारी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा श्रीमती प्रियंका देवी को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया.

इसके अलावा समिति के सदस्य के रूप में सविता देवी, आशा देवी, बिंदु देवी, ललिता देवी, गुड़िया देवी, जय श्री देवी, काजल देवी, इंदु बाला देवी, कुंती देवी, पंकज कुमार दे, अमूल प्रसाद साव, संतोष कुमार महतो, मुकेश कुमार बाउरी, ओम प्रकाश महतो, बबलू अंसारी, राघव मुंशी एवं दुखन महतो का चयन किया गया.

चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार ने बधाई दी तथा विद्यालय के समग्र विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मिलकर कार्य करने की उम्मीद जताई.

यह भी पढ़ें: अग्रसेन भवन के समीप आपसी रंजिश में गोलीबारी, किशोर घायल, जांच में जुटी पुलिस