गिरफ्तारी न होने पर बोकारो थर्मल सहित राज्य भर में

सरना पूजा स्थल में लगे सखुआ के पेड़ो  को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़े जाने के खिलाफ सरना समिति में आक्रोश

राजेश कुमार/न्यूज़11 भारत बेरमो/डेस्क: बोकारो थर्मल स्थित सरना पूजा स्थल में लगे सखुआ का पेड़ को अज्ञात लोगों ने तोड़ का छतिग्रस्त कर दिया है. इस घटना से आहत सरना पूजा समिति के लोगों में काफी आक्रोश है. और शनिवार को बोकारो थर्मल थाना में दुबारा लिखित शिकायत आवेदन देकर कार्यवाई की मांग किए हैं. जल्द कार्यवाई एवं गिरफ्तारी न होने पर बोकारो थर्मल सहित पूरा राज्य में आंदोलन करने की चेतावनी दिया गया है. 

इस सम्बन्ध में नावाडीह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह सरना पूजा समिति के उपाध्यक्ष ब्रिज लाल हांसदा एवं सरना पूजा समिति के अध्यक्ष मनीराम मांझी ने कहा कि लगभग 15 दिन पूर्व भी सरना स्थल में लगे सखुआ के पेड़ को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था जिसकी लिखित शिकायत बोकारो थर्मल थाना की पुलिस को किया गया था परन्तु कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण शुक्रवार की रात्रि फिर से एक और सखुआ का पेड़ को तोड़ दिया गया है. जिसे अब सरना समाज के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे और एक सप्ताह के अंदर आदिवासी समाज के आस्था के प्रतीक सखुआ पेड़ को तोड़ने वाले के खिलाफ कार्यवाही व गिरफ्तार नहीं किया गया तो बोकारो थर्मल से लेकर पूरा झारखंड में आंदोलन शुरू किया जाएगा. 

वही सूचना मिलने के बाद बोकारो थर्मल थाना की पुलिस भी सरना स्थल पहुंच कर मामले की जांच किए. बता दे बोकारो थर्मल सरना स्थल में आदिवासी समुदाय के लोग हर वर्ष दिशोम बहा बोंगा सरहुल पर्व धूम धाम के साथ मनाते हैं और यहां चार दिवारी के अन्दर लगे  सखुवा का पेड़ व फूल,  सखूवा का पत्ता की पूजा अर्चना करते हैं. और पेड़ पौधों की पूजा कर उनकी रक्षा करने की सपथ भी लेते हैं. इस अवसर पर सरना समिति अध्यक्ष मनीराम मुर्मू, नावाडीह बीस सूत्री अध्यक्ष व सरना पूजा समिति उपाध्यक्ष बृजलाल हांसदा, सरना समिति सचिव राजेश हांसदा, अनिल हेमब्रम, राजेश हेमब्रम, लखन हांसदा, मोतीलाल बेसरा, यौधन बास्के, विशुनलाल बेसरा,लखन बेसरा आदि सरना पूजा समिति के लोग उपस्थित थे.