झारखंड

भरनो प्रखंड डूडीया में नव-निर्मित शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, चार दिवसीय अनुष्ठान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड

प्रेम कुमार सिंह न्यूज 11 भारत.

भरनो (गुमला)डेस्क:- भरनो प्रखंड अंतर्गत डूडीया गांव के महादेव टोंगरी स्थित नव-निर्मित शिव मंदिर में आयोजित चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो रहा है.पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन आयोजन में भाग ले रहे हैं.कार्यक्रम के दूसरे और तीसरे दिन रविवार एवं सोमवार को विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान संपन्न किया गया.वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के बीच मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की विधिवत स्थापना की गई.

इसके बाद रविवार की रात अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में लीन रहे.सोमवार को आचार्यों द्वारा हवन-पूजन कराया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन आचार्य पंडित बिट्टू दुबे,अनिल नाथ कर,उमा पंडित,भागीरथ पंडित, संतोष कुमार कर,शशी पंडा, पंकज कर एवं अमन ठाकुर के मार्गदर्शन में वैदिक विधि-विधान के साथ किया गया.

अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में संजीत कुमार गुप्ता, दिलेश्वर महतो,दिगम्बर महतो, अशोक साव,रोहन महतो,विकास सिंह और पवन गुप्ता सहित कई श्रद्धालुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई.कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया,जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मुखिया रश्मि लकड़ा,पूर्व मुखिया बसंत उरांव,रविन्द्र नाथ कर,हर्ष गुप्ता,शंकर गुप्ता सहित डूडीया गांव के सभी ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.सभी की सक्रिय सहभागिता से आयोजन भव्य और सफल बनता जा रहा है.आयोजन समिति के संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि चार दिवसीय अनुष्ठान के अंतिम दिन मंगलवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा,जिसके साथ इस धार्मिक महोत्सव का समापन होगा.

यह भी पढ़ें: 48 घंटे में सुधरे बिजली व्यवस्था, नहीं तो होगा व्यापक जन आंदोलन - दीपक राज