अड़की जिप सदस्य का पद आदिवासियों के लिए आरक्षित हो -कांग्रेस पार्टी के तमाड़ विधानसभा अध्यक्ष विकास दास
न्यूज11 भारत
खूंटी/डेस्क: भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली खुंटी जिला का अड़की प्रखंड जो पुरे विश्व में धरती आबा बिरसा मुंडा के लिए जाना जाता है . प्रखंड में एक मात्र जीप सदस्य का सीट है जो शुरु से सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित रखा गया है अड़की प्रखंड में आदीवासीयों की संख्या भारी तादाद में हैं, पर जीप सदस्य का पद अनारक्षित है. विधानसभा में बुंडू प्रखंड में एक जीप सदस्य का पद है जो एसटी के लिए आरक्षित है, तमाड़ में तीन जिला परीसद का पद है, जिसमें दो एसटी एक अनुसुचित जाती के लिए आरक्षित है.ऐसे में युवा नेता कांग्रेस पार्टी के तमाड़ विधानसभा अध्यक्ष विकास दास ने खुंटी जिला के उपायुक्त को लिखीत आवेदन देकर इस और ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है की अड़की प्रखंड में एसटी आबादी का सर्वे कराते हुए जीप सदस्य का पद एसटी के लिए आरक्षित किया जाए जिससे की कोई आदीवासी भाई बहन ही जीप सदस्य के तौर पर जिला में प्रखंड की आवाज बन सके जिससे की भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को मजबुत किया जा सके.और लोगों का जो भ्रम है की शायद अड़की प्रखंड में आदीवासीयों की संख्या कम होगी इसलिए जीप सदस्य का पद अनारक्षित रखा गया होगा ?इसका सच लोगों के सामने आना चाहिए.
यह भी पढ़ें: घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल