सरायकेला मोड़ के समीप मुफस्सिल थाना प्रभारी ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, नियम तोड़ने वालों पर एक्शन
रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान सरायकेला मोड़ के समीप चलाया गया, सुरक्षा से जुड़े हेलमेट तथा सीट बेल्ट, ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहनों के कागजात का विशेष ध्यान दिया गया. साथ ही वाहनों के अन्य दस्तावेज तथा ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गई और लोगों से नियम सम्मत जुर्माना भी किया गया. मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी ने ड्रिंक एंड ड्राइव की भी जांच की और सभी से अपील किया हेलमेट तथा सीट बेल्ट का विशेष रूप से ध्यान दें वाहन संबंधित अन्य दस्तावेजों को भी दुरुस्त करके रखें तथा तेज गति एवं लापरवाह ड्राइविंग से बचें और ट्रैफिक के नियमों को अमल मे लाएं.
थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत एक वाहन चालक का फाइन कर गाड़ी को जब्त किया. जानकारी देते हुए बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव में 10000 रुपये के जुर्माना का प्रावधान है. साथ ही ड्राइवर का लाइसेन्स निरस्त किया जाता है.
मौके पर जिला परिवहन कार्यालय से मोटरयान निरीक्षक उपस्थित रहे. यात्री वाहनों के जांच में एक बस का परमिट गलत पाए जाने पर सीजर दिया गया.
यह भी पढ़ें: गोईलकेरा में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, 110 लीटर से अधिक शराब बरामद