JMM का निर्णय आदिवासी वोटों को बांट सकता है, जिससे आदिवासी एक जुटाता पर असर पड़ेगा: केशव महतो कमलेश
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: असम विधानसभा चुनाव में जेएमएम के 21 सीटों पर लड़ने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस ने झामुमो के साथ असम में गठबंधन के लिए सकारात्मक पहल की थी. कांग्रेस ने JMM को 5 से 7 सीट देने की बात कही थी. कांग्रेस चाहती थी कि JMM का प्रतिनिधित्व असम विधानसभा में हो. कांग्रेस ने JMM को कहा था कि जहां उनका उम्मीदवार होगा, कांग्रेस का पूरा संगठन उनके लिए काम करेगा. लेकिन JMM ने स्थानीय दलों के साथ लड़ने का फैसला लिया है. केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस उनके परिणाम पर कुछ आंकलन नहीं करना चाहती, लेकिन हमें चिंता है कि JMM का ये निर्णय आदिवासी वोटों को बांट सकता है, जिससे आदिवासी एक जुटाता पर असर पड़ेगा. ये भी पढ़ें- महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी में मोदी सरकार, लोकसभा की सीटें बढ़कर 816 तक पहुंचने की संभावना