गृह सचिव ने समीक्षा के बाद अधिकारियों के दिए कई मह

रांची के समाहरणालय स्थित डायल 112 और 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन का होम सेकेट्री ने किया निरीक्षण

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  रांची के समाहरणालय स्थित डायल 112 और 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन का गुरुवार को झारखंड की गृह सचिव निरीक्षण करने पहुंचीं. झारखंड की गृह सचिव वंदना दादेल के साथ DIG इंद्रजीत महथा , एसएसपी राकेश रंजन, ग्रामीण एसपी सिटी एसपी सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

डायल 112 और 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन के रिस्पांस टाइम को लेकर गृह सचिव ने कई निर्देश दिये. 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन के बढ़ते मामलों और उसकी समीक्षा को लेकर गृह सचिव ने निर्देश दिया. साथ ही बेहतर तरीके से काम करने के लिए टीम बढ़ाने की भी उन्होंने बात कही.

गृह सचिव ने निर्देश दिया कि डायल 112 में आने वाली शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाये, साथ ही रिस्पांस टाइम को और कम किया जाये. 

यह भी पढ़ें: छपरा के प्राचीन धर्मनाथ मंदिर में चोरी, मां दुर्गा के कीमती आभूषण चोर लेकर चम्पत