कथित शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत

शराब घोटाला मामले में ईडी कार्यालय में रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से पूछताछ शुरू, पूर्व मंत्री से पूछताछ कल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  शराब घोटाला मामले में रांची के ईडी कार्यालय में पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के पुत्र रोहित उरांव से पूछताछ शुरू हो गई है. रोहित उरांव कई दस्तावेज लेकर ईडी कार्यालय पहुंचे है. रोहित उरांव से शराब घोटाले के ट्रांजेक्शन को लेकर पूछताछ की जा रही है. 

झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. रामेश्वर उरांव के रांची स्थित निजी आवास और उनके बेटे रोहित उरांव के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 23 अगस्त, 2023 को छापेमारी की थी. इसके बाद पूछताछ के लिए समन जारी किया. रामेश्वर उरांव और रोहित उरांव को ईडी ने पिछले सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन दोनों ने ईडी से समय की मांग की थी. इसके बाद दूसरा समन जारी कर आज रोहित उरांव को पूछताछ के लिए बुलाया है. रामेश्वर उरांव से मंगलवार को पूछताछ होगी.

रोहित उरांव के बाद रांची के ईडी दफ्तर पर कई लोग पहुंच रहे है, सभी दस्तावेज लेकर पहुंचे हैं. इनमें से कुछ लोग ऑटो, बाइक, स्कूटी से ईडी ऑफिस पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार रोहित उरांव सहित कई लोगों से पूछताछ हो रही है.

बता दें यह कार्रवाई कथित शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की जार ही है. 23 अगस्त, 2023 को राज्य की रांची, दुमका, देवघर और गोड्डा जिलों में लगभग 34 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी.

यह भी पढ़ें: रहस्य कथा बन गई है जसीडीह एमपी माइनिंग एंड एनर्जी लिमिटेड के हेड–बिजनेस डेवलपमेंट आलोक कुमार वर्मा की गुमशदगी