झारखंड
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम के DC, SP और DDC ने की मुलाकात
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त चंदन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अमित रेणु तथा उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की. मंत्री ने अधिकारियों से स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की वर्तमान में चल रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी लिया तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर प्रकाश डाला. मौके पर कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रियाजुल अंसारी, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस अनुशासन समिति चेयरमैन सौरभ अग्रवाल मौजूद थे. ये भी पढ़ें- रांची CID की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार