झारखंड

शराब घोटाला मामले में जेल में बंद आरोपी जगन तुकाराम देसाई की जमानत याचिका पर सुनवाई

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: शराब घोटाला मामले में जेल में बंद आरोपी जगन तुकाराम देसाई की जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. याचिका पर बुधवार को भी सुनवाई होगी. जगन तुकाराम देसाई ने 6 जनवरी को  याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है.  जगन तुकाराम देसाई मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक है. उन्हें 13 दिसंबर को एसीबी ने महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया था. मार्शल एजेंसी को धनबाद की खुदरा शराब दुकानों में मैनपावर आपूर्ति का ठेका मिला था. फर्जी बैंक गारंटी पर ठेका लेने का आरोप है. बता दें कि शराब घोटाला मामले में 20 मई को शुरू हुई कार्रवाई अबतक जारी है. निलंबित IAS विनय चौबे समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को एसीबी गिरफ्तार कर चुकी है. ये भी पढ़ें- G RAM G योजना को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला, कहा- कांग्रेस को "राम" नाम से चिढ़