डोमनपुर शिव मंदिर में श्रद्धा और आस्था के साथ मना चड़क पूजा महोत्सव
न्यूज़11 भारत राजगंज/डेस्क: राजगंज क्षेत्र के डोमनपुर शिव मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक चड़क पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया. पूजा में लगभग एक सौ से अधिक भोगतियों ने कठिन उपवास रखकर आस्था का अनोखा प्रदर्शन किया. भोगतियों ने अपने शरीर के विभिन्न अंगों में लोहे की कील चुभोकर करीब 30 फीट ऊंचे भोक्ता खूंटा पर लाठ के सहारे परिक्रमा की तथा ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच नाचते-गाते भगवान शिव की आराधना की. इस अद्भुत धार्मिक अनुष्ठान को देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण पहुंचे. मेले में झारखंड आंदोलनकारी नीलकंठ रवानी, मुखिया प्रतिनिधि भोलानाथ महतो, देबु रवानी, बलराम महतो, डॉ. राजेश महतो, आशीर्वाद महतो, पंकज रवानी, गंगाधर रवानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और मेले का आनंद उठाया. मेला को सफल बनाने में पाटोनी दिलीप कुमार महतो, पंडित संजीव कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार महतो, सुशेन रवानी, नेपाल महतो, नरेश रवानी, सीताराम महतो, हुबलाल महतो, चंदन रवानी, डोमन महतो, राहुल महतो समेत अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.