झारखंड
चंदवा पुलिस ने राहुल सिंह समेत तीन अपराधियों के घर चिपकाया इश्तेहार
राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत चंदवा/डेस्क: माननीय न्यायालय लातेहार के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देशन में चंदवा पुलिस की टीम ने विशेष अभियान चलाकर चंदवा थाना कांड संख्या 41/25 के तीन अभियुक्त राहुल सिंह, पिता कलेश्वर सिंह, मनोहर सिंह पिता कलेश्वर सिंह (चेतर चंदवा) व तेजलाल सिंह पिता अमृत सिंह (चीरो चंदवा) के घर इश्तेहार तामील किया. पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में चंदवा पुलिस को लंबे समय से तीनों अभियुक्तों की तलाश है. उक्त कार्रवाई के बाद ये सभी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं होते है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ये भी पढ़ें- 23 मार्च को रांची के इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स