बारियातु पुलिस ने थाना काण्ड संख्या 82/23 के प्राथ

बारियातू पुलिस ने फरार अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पा किया

न्यूज़11 भारत लातेहार/डेस्क: बारियातु पुलिस ने थाना काण्ड संख्या 82/23 के प्राथमिकी अभियुक्तों के घर माननीय न्यायालय से निर्गत इश्तेहार को विधिवत चिपकाया है. मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक रवि किसोर तिवारी बारियातु थाना लातेहार के द्वारा हेरहंज थाना के सअनि  सरोज कुमार सिंह व सशस्त्र बल के साथ बारियातु थाना कांड संख्या 82/23 दिनांक 1/12/23 धारा 317/34 के प्राथमिक अभियुक्त संगीता देवी उर्फ सुनिता देवी पति स्व कामेश्वर  उरांव, ग्राम कसमार, एवं मंगल देव उरांव पिता बालेश्वर उरांव ग्राम - खैराटाङ, सुजिता देवी पति मंगलदेव उरांव ग्राम - खैराटाड़ सभी थाना हेरहंज  जिला-लातेहार के विरुध माननीय न्यायालय से निर्गत इस्तेहार अधिपत्र को उक्त अभियुक्तो के घर पर एवं गांव के आंगनबाडी केन्द्र तथा पंचायत भवन मे विधिवत चिपकाया गया एवं उक्त अभियुक्तों को अविलंब न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का आग्रह की गई.