झारखंड

बजट सत्र के दौरान 14 मार्च को विधानसभा की बैठक, खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र 18 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक आहूत किया गया है. इसी क्रम में बजट सत्र के दौरान 14 मार्च 2026 (शनिवार) को विधानसभा की बैठक निर्धारित की गई है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विधानसभा से संबंधित कार्यों के निष्पादन के लिए 14 मार्च (शनिवार) को सचिवालय एवं उससे संलग्न कार्यालय खुले रहेंगे. साथ ही राज्य सरकार के सभी अन्य कार्यालय, जहां सामान्यतः शनिवार को अवकाश रहता है, वे भी उस दिन अन्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे. यह व्यवस्था विधानसभा के कार्यों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए की गई है.

ये भी पढ़ें- रांची नगर निगम की सख्त कार्रवाई, स्वीकृत भवन प्लान के उल्लंघन पर तीन दुकानों को किया गया सील