एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव को लेकर हलचल तेज, 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा चेयरमैन से मुलाकात
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. इस सम्बंध में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चेयरमैन से मुलाकात करेगा. एडहॉक कमेटी भंग कर नई इलेक्शन कमेटी गठन की मांग की जा रही है. चेयरमैन से जल्द चुनाव की अधिसूचना जारी करने का आग्रह करेगा किया जाएगा. एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया.
अधिवक्ताओं ने कहा कि बार काउंसिल नियमित रूप से कार्यरत नहीं है. नई कार्यकारिणी के गठन तक चेयरमैन के पास अहम फैसलों की जिम्मेदारी रहेगी. पुराने विवाद को छोड़ नए चुनाव पर फोकस किया जा रहा है. इससे पहले 23 जनवरी 2025 को एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव हुआ था. उसमें काउंटिंग के दौरान गड़बड़ी के आरोप लगे थे. फिलहाल टेम्परेरी बेसिस पर एडहॉक कमिटी काम कर रही है.
यह भी पढ़ें: जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी के तहत सीआईएसएफ का अभियान जारी, 26 टन कोयला और दो मोटरसाइकिल जब्त